फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप और ई-रिक्शा वाहन की भिड़ंत में एक घायल

Wed, 21 Feb 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र गौहनिया चौराहे पर एक पिकअप और ई-रिक्शा में मंगलवार को भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोल्हौरा मुस्ताकहम निवासी राधेश्याम (45) मंगलवार को शोहरतगढ़ से ई-रिक्शा लेकर चिल्हिया की तरफ जा रहा था। जैसे ही चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया चौराहे पर पहुंचा कि तभी सनई की तरफ से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राधेश्याम गंभीर जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज कर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताता कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का उपचार जिला मुख्यालय पर चल रहा है। पीडि़त की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें