फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-ट्रैक्टर की भिड़त, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, सवार गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

गौहनिया (सिद्धार्थनगर)। चिल्हिया थाना क्षेत्र में सोमवार गौहनिया चौराहे के पास ट्रैक्टर की चपेट में एक बाइक आ गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक बनी हुई थी जिससे घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नेपाल का निवासी दिनेश कुमार (18) अपनी बाइक से शोहरतगढ़ की ओर से आ रहे थे। गौहनिया चौराहे पर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। घायलावस्था में दिनेश को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के जरिए सीएचसी शोहरतगढ़ भेजा। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में चिल्हिया एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल पहुंचा दिया गया। ट्रैक्टर व बाइक को कब्जे में लेकर करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें