फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में नेपाली जवान की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में नेपाली जवान की मौत, चार घायल
विज्ञापन

- नेपाल के चकरचौड़ा पुलिस चौकी के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। नेपाल के अलीगढ़वा से उत्तर चकरचौड़ा पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार देर शाम दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई। हादसे में नेपाली जवान की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भैरहवा भेजा गया।
मायादेवी गाऊ पालिका वार्ड नंबर पांच सिसवा निवासी रोहित चौहान बाइक से निरंजन चौहान, अनिरुद्ध चौहान के साथ अलीगढ़वा की तरफ से घर जा रहा था। अभी वह पुलिस चौकी से थोड़ा आगे पहुंचा था कि पकड़ी की तरफ से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कंचनपुर जिले के निवासी और चाकरचौड़ा बीओपी पर फालोवर के तौर पर तैनात सशस्त्र पुलिस जवान रमेश बिक (35) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी समेत चार को गंभीर चोटें आईं हैं। चारों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया।
पकड़ी इंस्पेक्टर गणेश ज्ञावाली ने बताया कि शव को तौलिहवा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जवान के घर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें