फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया का प्रकोप, एक की मौत, 13 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया का प्रकोप, एक की मौत, 13 बीमार
विज्ञापन

-बर्डपुर विकास क्षेत्र के ग्राम रामनगर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के रामनगर गांव में डायरिया फैलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। सभी को इलाज के लिए सीएचसी बर्डपुर में भर्ती कराया गया है।
रामनगर में डायरिया फैलने की खबर के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति की मौत के बाद गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, डायरिया के प्रकोप से रामसेवक (55) की बुधवार की शाम मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुबोध चंद्रा ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पीड़ितों इलाज किया और गंभीर मरीजों को अस्पताल भेजवाया। उन्होंने बताया कि गांव के सात घरों के लोग डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं। सभी का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें