जिला अस्पताल में घायल सुशीला का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली से क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित फजिहतवा नाले के पास शनिवार को सवारी लेकर आ रहे टेंपो को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टेेंपो और पिकअप चालक मौके से फरार हो गए।
बांसी से सवारी लेकर आ रही एक टेंपो जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी- नौगढ़ मार्ग पर स्थित फजिहवा नाले के पास पहुंचा था कि पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतना तेज था कि टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप और टैंपा चालक मौके से फरार हो गए।
हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी जोगिया पुलिस को देने के साथ ही घायलों को बाहर निकाला। हादसे में अकलामुनिशा (55) पत्नी सफी मोहम्मद निवासी कपिया कोतवाली जोगिया की मौत हो गई। जबकि आविदा खातून (55) पत्नी असरफ और उसका पुत्र चार वषीय आबिद निवासी तराई मस्जिदिया, सुशीला (35) पत्नी गोमती निवासी नगवा, दीपनरायन (62) निवासी जनियाजोत कोतवाली बांसी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतका के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस संबंध में प्रशिक्षु सीओ गरवित सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी ली जा रही है।