फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

Fri, 25 Oct 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के गोरुसिंहे कस्बा में बृहस्पतिवार को वाहन की टक्कर से ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस निरीक्षक बीर बहादुर सुनार ने बताया कि हादसे में सरस्वती पासी नाम की महिला की मौत हो गई, विद्यावती, भानमती, जवाहिर अहीर, ऑटो चालक लोक बहादुर कुंवर और एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए। गंभीर रूप से दो घायलों को इलाज के लिए बुटवल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें