नेपाल पुलिस की गिरप्तार में सोने साथ आरोपी।
सिद्धार्थनगर। नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर ने अवैध सोना के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति महानगरपालिका सहर वार्ड नंबर एक निवासी प्रभु शाह सोनार है। जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के पुलिस डीएसपी टेक बहादुर कार्की ने बताया कि पुलिस ने प्रभु शाह के पास से 489 ग्राम 37 मिलीग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस के अनुसार हेटौंडा वार्ड नंबर 15 रटोमेट चेक पोस्ट पर सुबह 11:30 बजे काठमांडू से बीरगंज जा रही टाटा सूमो को रोककर जांच की गई तो यात्री के पास आधा किलो सोना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सोनार को कार्रवाई के लिए राजस्व अनुसंधान कार्यालय पथलैया भेज दिया गया है। संवाद