बांसी। खेसरहा थाना पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 18 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, एसआई अंगद कुमार प्रेमी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सकारपार चौकी के बंजरहा मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके झोले से 18 ट्रेटा पैक देसी शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम अनिल कुमार निवासी ग्राम बंजरहा बुजुर्ग, थाना खेसरहा बताया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद