फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चराने गए वृद्ध की नाले में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस चराने गए वृद्ध की नाले में डूबकर मौत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के तेलार नाला के हरैया घाट पर शनिवार की शाम डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह भैंस चराने गया था। रविवार को उसी स्थान पर उसका शव मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर छह के रजवापुर टोला निवासी झीनक (58) शनिवार देर शाम भैंस चराने निकले थे। भैंस गांव के पास से बह रहे तेलार नाला के हरैया घाट पर पानी में चली गई। भैंस को निकालने के दौरान झीनक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। अन्य चरवाहों ने इसकी सूचना घर वालों के साथ ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देर रात तक खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला सका। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने खोजना शुरू की तो उनका शव घटना स्थल के पास ही मिल गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसओ मोहाना संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें