- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ककरही का मामला
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी के ककरही घाट पर एक महिला सोमवार रात डूब गई। उसका दुपट्टा और मोबाइल फोन नदी के किनारे मिला है। एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला।
क्षेत्र के ककरही गांव निवासी रामतिलक की पुत्री सुंदरी (24) की शादी चार माह पहले बांसी कोतवाली क्षेत्र के भगौता गांव निवासी राजन के साथ हुई थी। सुंदरी मायके में रह रही है। युवती के मां के मुताबिक रात्रि में मोबाइल फोन पर बात करते करते घर से बाहर चली गई। सुबह हम लोग ढूढने लगे तो उस का मोबाइल फोन और दुपट्टा बूढ़ी राप्ती के नदी के किनारे मिला। इस पर परिवार के लोगों ने आशंका जताया कि वह नदी में डूब गई होगी। इस मामले की जानकारी जोगिया पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही एसओ यशवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ की टीम की मदद से तलाश में जुट गए। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। इस संबंध में थानाध्यक्ष जोगिया यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरआफ और गोताखोर की टीम सुबह से लगी हुई है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
-
श्याम सुंदर तिवारी
-