फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया। क्षेत्र के गोनरा गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के पास एक वृद्ध की मंगलवार देर शाम लाश मिली। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। उसे मर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोनरा गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के पास देर शाम लोगों ने एक वृद्ध का शव देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लोगों के मुताबिक मृतक अर्ध विक्षिप्त था। उसका शव सड़क किनारे मिला है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि अज्ञात लाश मिली है। उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। व्यक्ति काफी दिनों से इधर-उधर घूमते देखा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें