ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के हृदयनगर स्थित कुटी पर शनिवार को आयोजित भंडारे से वापस लौट रहे बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के लौकहवा निवासी साधु रामलेख (65) को अज्ञात चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उन्हें गंभीर रूप से चोट लग गई। बढ़नी पीएचसी के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला मुख्यालय स्थित पं. माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद