फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस नहलाते समय वृद्ध नदी में लापता

विज्ञापन
त्रिलोकपुर क्षेत्र के गोपिया गांव में किस्मत अली के घर पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
भैंस नहलाते समय वृद्ध नदी में लापता
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव के दक्षिण से होकर बह रही राप्ती नदी में सोमवार को भैंस को नहलाने गया नदी में वृद्ध लापता हो गया। परिवार के लोग तलाश में जुटे हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोपिया गांव निवासी किस्मत अली उर्फ नीबर (70) सोमवार को सुबह करीब सात बजे गांव के अन्य लोगों के साथ अपनी भैंस को गांव के दक्षिण स्थित राप्ती नदी के पास चराने गया था। कुछ देर बाद भैंस नदी में उतर गई। उसको नहलाने के लिए किस्मत अली उर्फ नीबर भी नदी में उतर गया। इसी बीच नदी के तेज बहाव के कारण वह नदी में बहते हुए डूबने लगा। उसे डूबता देख भैंस चराने बाले अन्य लोग बचाने के लिए नदी के करीब पहुंचे तब तक तेज बहाव में किस्मत अली लापता हो गए। लोगों ने इसकी सूचना घर वालों को दी। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें