मिश्रौलिया। क्षेत्र के उड़वलिया निवासी राजाराम निषाद (65 वर्ष) की टेबल फैन में करंट उतरने से मौत हो गई। गांववालों ने बताया की वह घर में अकेले थे, उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। राजाराम घर में टेबल फैन लगाकर सो रहे थे, फैन उनके ऊपर गिर गया। जब गांव वालों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोशन को दी। मौके पर पहुंचकर देखा तब तक करंट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। संवाद