सिद्धार्थनगर। सदर ब्लॉक का बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य नौ लाख 98 हजार की लागत से कराया जा रहा है। जिसमें पुरानी ईंट का प्रयोग करने की शिकायत शहर के ही एक नागरिक ने ब्लॉक प्रमुख से की है। जिसको संज्ञान में लेकर प्रमुख प्रतिनिधि ने जांच कर बाउंड्रीवाल को गिरवाया। ठेकेदार को चेतावनी देकर मानक अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
जिले के सदर ब्लॉक में 245 मीटर बाउंड्री वाल का निमार्ण कार्य किया जा रहा है। बुधवार को शहर के एक व्यक्ति ने ब्लॉक प्रमुख को मौखिक शिकायत करके बताया कि बाउंड्री में पुरानी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे बहुत जल्द ही बाउंड्री निर्माण ध्वस्त हो सकता है। शिकायत को संज्ञान में लेकर ब्लॉक प्रमुख ने अपने प्रतिनिधि लवकुश ओझा को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के लिए कहा। जिसको संज्ञान में लेकर प्रमुख प्रतिनिधि ने मौके पर जांच कर पाया कि बाउंड्रीवाल में पुरानी ईंट का प्रयोग हो रहा है। तत्काल ही बाउंड्री को गिरवाया। और ठेकेदार को मौके पर बुलाकर मानक अनुरूप निर्माण करने का आदेश दिया है।
प्रमुख ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि मानक विपरीत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ठेकेदार जितनी बार मानक विपरीत कार्य करेगा। उतनी बार बाउंड्री को तोड़ा जाएगा।
-रेनू मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख नौगढ़