सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम महदेवा लाला और महरिया में चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव की समस्याओं को सुनने के लिए लोगो के बीच सांसद, जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हो रहे हैं। लोगों की समस्याओं की सुनवाई हो रही है और उनका निदान किजा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, राम जियावन मौर्या, भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान, राजेंद्र पांडेय, राजेश मिश्र, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, कौशल्या देवी, रमेश मणि, शैलेंद्र वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति, अभिनव ओझा, पद्माकर शुक्ला, संजय कुमार दुबे मौजूद रहे।
इससे पूर्व सांसद ने भाजपा के मेरी माटी-मेरा अभियान के तहत कई कार्यक्रम में पहुंचकर पौधरोपण किया, अमर शहीदों को नमन करते हुए कई शिलापट्ट का अनावरण किया।