सिद्धार्थनगर। जन्माष्टमी त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड़ में रहेगी। भीड़भाड़ और सुनसान वाले स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पांच सीओ और 22 थानाध्यक्षों के साथ ही तहसीलवार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जो मॉनिटरिंग करेंगे। अगर कहीं कोई गड़बड़ी करते हुए पाया गया तो पुलिस केस दर्ज करेगी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी दिन लोग उपवास/व्रत रखते है और रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के पश्चात प्रसाद ग्रहण करते है। कहीं-कहीं श्रद्धालुओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई जाती है तथा भजन-कीर्तन किया जाता है और श्रद्धालुओं द्वारा राधा-कृष्ण की मूर्ति रखकर झांकी सजाई जाती है। साथ ही राधा-कृष्ण की मूर्तियों की शोभायात्रा आदि निकाली जाती है।
इस दौरान अराजक तत्वों द्वारा विभिन्न अपराधों जैसे महिलाओं के साथ छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग आदि की संभावना बनी रहती है। कार्यक्रम को सकुशन संपन्न कराने के लिए हर तहसील में मजिस्ट्रेट मॉनिटरिंग करेंगे। उनके साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ सभी सीओ और जिले के सभी थानेदार व यूपी 112 की टीम लगातार भ्रमण करेगी। इस संबंध एडीएम उमाशंकर ने बताया कि जन्माष्टमी, चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में सभी एसडीएम और सीओ को निर्देश दिया गया है। तहसीलवार मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
बिजली व्यवस्था रहेगी दुरुष्त
जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन होता है, ऐसे में बिजली व्यवस्था प्रभावित न होने पाए। इसके लिए जिले के सभी विद्युत केंद्र के जिम्मेदार अलर्ट रहेंगे। अगर कहीं बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है तो तत्काल उसे सही करेंगे।