फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कंप्यूटर संस्थान के संचालक का छात्रा से अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल

Mon, 30 Oct 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थित एक कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के संचालक और छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एसपी और एसओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अश्लील हरकत करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला समाचार पत्र वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

लोटन कोतवाली क्षेत्र के लोटन बाजार में संचालित होने वाले एक कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के शिक्षक और छात्रा का अश्लील हरकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें संचालक अपने ऑफिस में बुलाकर छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आते ही भाजपा लोटन मंडल अध्यक्ष दृग्नरायन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को लिखित तहरीर देकर कहा है कि कंप्यूटर केंद्र जो लोटन बाजार में चल रहा है। वहां का संचालक क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। एक छात्रा को अपने केबिन में बुलाकर उसका अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में एसओ लोटन यशवंत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छात्रा के परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें