फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वच्छता के प्रति दिलाई शपथ, सफाई कर किया जागरूक

Mon, 02 Oct 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी-‌बस्ती मार्ग पर स्थित तिलौली चौराहे के डिवाइडर पर उगे घास-फूस की सफाई करते कर्मी। स्त्रोत
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सरकारी कार्यालय, विद्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाडू उठाकर जगह-जगह सफाई की। लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। उन्हें संकल्प दिलाया कि सफाई पर ध्यान दें। यह कार्यक्रम मुख्यालय सहित शोहरतगढ़, इटवा, बांसी और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में चला।
विज्ञापन

सीएचसी इटवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी की अगुवाई में कर्मियों ने कचरा मुक्त भारत की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. वीके सिंह, डॉ. शमीम, डॉ. संतोष राय, फार्मासिस्ट खेमराज, दीनानाथ चौधरी, अनिरुद्ध कुमार आदि मौजूद रहे। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के अस्थाई गोशाला धनगढि़या में सचिव अभिषेक त्रिपाठी एवं सुभाष के नेतृत्व में श्रमदान किया गया। इस दौरान यहां पर सचिव मो. मुस्तफा प्रधान प्रतिनिधि धर्मवीर, रोजगार सेवक विश्वजीत भास्कर आदि मौजूद रहे।
उधर, भनवापुर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला की अगुवाई में महतिनिया गांव में श्रमदान किया गया। इस दौरान विशाल पांडेय, दुर्गा त्रिपाठी, कमल हसन, राधे रमण, राजकुमार, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। सीएचसी लोटन में अधीक्षक संतोष गुप्ता की मौजूदगी में सफाई की गई।
विज्ञापन

जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में गठित स्वच्छ सारथी क्लब की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। शोहरतगढ़ नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार सिंह व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के साथ सभासदों ने डोई नदी स्थिति प्राचीन शिव मंदिर, रामजनकी मंदिर आदि स्थानों पर सफाई की। इसी तरह बढ़नी नगर पंचायत में अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में सफाई की गई। इस दौरान अनूप कसौधन, दिनेश कुमार, सतीश वर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
-

बच्चों के साथ महाविद्यालय के शिक्षकों ने की सफाई

सिद्धार्थनगर। राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा में प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र प्रसाद मिश्र की अगुवाई में शिक्षकों व बच्चों ने परिसर की सफाई की। इस अवसर पर डॉ. अमरनाथ, डॉ. चंद्रकांत मिश्र, अजय कुमार, डॉ. शफीकुर्रहमान आदि मौजूद रहे। संवाद

-

स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में करें शामिल

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुरकौलिया तिवारी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सफाई कर श्रमदान किया गया। इसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इशहाक अंसारी, ग्राम पंचायत सचिव अमित तिवारी ने स्वच्छता अभियान में आगे आने की अपील की। इसीक्रम में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम भटगवा स्थित शिव मंदिर में कहा कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इसी क्रम में एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि अतिकुर्रहमान एवं अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर पंचायत डुमरियागंज के इंदिरा नगर वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लिपिक हसन ताकीब रिजवी, सभासद शांति देवी, सुबराती, आरती देवी, मनोज कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

ईओ ने कस्बे में की सफाई

सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमरजीत ने अपने कर्मचारियों के साथ कस्बे में श्रमदान सफाई की। त्रिलोकपुर थाना व पुलिस चौकी बिस्कोहर के परिसर में भी थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह व चौकी प्रभारी राकेश त्रिपाठी ने अपने हमराहियों के साथ व पंचायत भवन खरिकवा में प्रधान प्रतिनिधि मंतराम यादव ने एक घंटा श्रमदान कर सफाई की।

-

पूर्व शिक्षा मंत्री ने की मंदिर परिसर की सफाई

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा के वार्ड नंबर 11 स्थित शिव मंदिर परिसर में चेयरमैन विकास जायसवाल के साथ पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी सफाई की। इस दौरान ईओ राजन गुप्ता, भाजपा नेता कृष्णा मिश्र, दीपनारायण त्रिपाठी, पप्पू गौड़, प्रमोद पांडेय, सुनील जायसवाल आदि मौजूद रहे।

बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित तिलौली चौराहे के डिवाइडर पर उगे घास-फूस की सफाई करते कर्मी। स्त्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें