फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों के एक ही पाली में संचालन का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक ही पाली में संचालित होंगे विद्यालय
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड से संबद्ध और अन्य शिक्षा बोर्डों के माध्यमिक स्कूल अब एक ही पाली में संचालित होंगे। शासन ने कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक खोलने का निर्देश दिया है। इसके अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षकों से एक ही पाली में स्कूल संचालित करने के लिए सुझाव मांगे थे। यह कदम शीतलहरी और कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर उठाया गया था। इससे पहले शासन ने पिछले साल 10 अक्तूबर को निर्देश जारी कर 19 अक्तूबर से प्रदेश के सभी शिक्षा बोर्डों के कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को दो पालियों में सुबह नौ से 12 और दोपहर 12 से तीन बजे तक संचालित करने को कहा गया था ताकि विद्यार्थियों के बीच शारीरिक दूरी का पालन हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें