फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब इमरजेंसी में हार्ट के मरीजों को तत्काल मिलेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने शुक्रवार को एवीजी मशीन को फंशनल करने के लिए निर्देशित किया, जबकि हार्ट अटैक मशीन के लिए जीवन रक्षक इंजेक्शन स्ट्रापटोकाइनेज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। हाइड्रोलिक स्मार्ट बेड कैजुएलिटी में लगाया गया। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाए। यदि कोई हार्ट के मरीज आ रहे हैं तो उनका तत्काल इलाज किया जाए। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए सभी जीवनरक्षक दवा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध रहे। हार्ट के मरीज को रेफर नहीं करना है। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक दवाइयां जैसे इंसुलिन और अन्य दवाइयां जिन्हें फ्रिज में रखने की आवश्यकता है। इमरजेंसी विभाग में उपलब्ध करा दिया गया है। ईएनटी विभाग में एक सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति की गई है, जिससे कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके और इलाज बेहतर हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें