फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लापरवाही करने वाली आशा वर्करों को जारी होगा नोटिस

Fri, 19 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर के सीएचसी सिरसिया में आशा बहुओं के समीक्षा व कलस्टर बैठक में जानकार देते अधीक्षक डॉ. शै
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में बृहस्पतिवार को आशा वर्करों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्हें सही तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि किसी भी आशा वर्कर की ओर से गृह भ्रमण व टीकाकरण के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वाली आशा वर्करों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजीव कुमार तिवारी ने पिछले माह आशाओं की ओर से किए गए गृह भ्रमण व टीकाकरण की समीक्षा की। इस दौरान सबसे बेहतर कार्य करने वाली ब्लॉक क्षेत्र के संग्रामपुर की आशा बहू शांति की तारीफ करते हुए अन्य आशा बहुओं को उनसे सीख लेने की सलाह दी। यूनीसेफ के बीएमसी दिलीप मिश्र ने उपस्थित आशाओं से कहा अपने क्षेत्र में गृह भ्रमण के समय योग्य महिला का गर्भावस्था के दौरान शीघ्र पंजीकरण कर तीन माह के भीतर टीडी टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ फोलिक एसिड की गोली खिलाना शुरू कराएं। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि सभी आशा बहू अपने क्षेत्र के पांच साल तक के बच्चों के साथ ही गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण समय से करते हुए उसकी रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराएं। गृह भ्रमण के समय गर्भवती महिलाओं का समय-समय पर वजन, हीमोग्लोबिन, बीपी, यूरिन आदि की निशुल्क जांच पीएचसी, सीएचसी पर कराने के अलावा सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए भी प्रेरित करें। कोई भी आशा अपने कार्यों को समय से पूरा नहीं कर लापरवाही करेगी तो उसके खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। इस दौरान विपिन कुमार, निधि शर्मा, निर्मला चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें