फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धारा 144 के उल्लंघन के आरोप पर शिक्षिका को मिला नोटिस

Sat, 20 Apr 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय तेजगढ़ में तैनात शिक्षिका को धारा 144 के उलंघन के आरोप में बीएसए ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जारी नोटिस का संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने शिक्षिका सुषमा सिंह को भेजे नोटिस में कहा है कि जनपद में आदर्श चुनाव आचार संहिता व धारा 144 प्रभावी है़। संबंधित शिक्षिका की ओर से सक्षम अधिकारी से बिना अनुमति प्राप्त किए बीते रविवार को उप्र महिला शिक्षक संघ की बैठक की गई और अध्यापक आचरण सेवा नियमावली का खुला उलंघन किया गया। इस संबंध में तीन दिवस के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करनॆ पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें