फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूर्व सांसद कुशल तिवारी को धारा 144 के उल्लंघन पर नोटिस

Mon, 15 Apr 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी को लोटन व मोहाना थाना क्षेत्र में धारा 144 के उल्लंघन करने पर नोटिस दी गई है। एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र ने पूर्व सांसद को भेजे पत्र में तीन दिन के अंदर स्थिति से अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद को भेजे पत्र में बताया गया है कि कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में 13 अप्रैल को लोटन से मोहाना तक निकाले गए काफिला में सात से आठ गाड़ियां शामिल थी, जिसमें दो पर पार्टी झंडा लगा हुआ था। मोहाना थाना के सिकरी चौराहे पर संबोधन भी किया गया। इसी तरह ककरहवा से बर्डपुर, पंडितपुर, बजहा होते हुए शोहरतगढ़ निकला, जिसमें आठ गाड़िया शामिल थी। एसडीएम ने कहा कि चुनाव एवं त्योहार के मद्देनजर धारा 144 लगा हुआ है। जिसमें किसी भी काफिले एवं सभा के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। लेकिन पूर्व सांसद द्वारा कोई अनुमति नहीं ली गई। उन्होंने पूर्व सांसद से धारा 144 और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें