फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव में सफाई नहीं होने पर एडीओ पंचायत को नोटिस

Wed, 20 Dec 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- सीडीओ ने शोहरतगढ़ के ग्राम मड़वा का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मड़वा में मनरेगा कार्य व साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं मिलने पर सीडीओ ने एडीओ पंचायत के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
सीडीओ ने ग्राम पंचायत मड़वा में वर्ष 2023-24 में मनरेगा से गांव के पश्चिम नहर से राम सेवक के खेत तक नाला खोदाई कार्य का निरीक्षण किया। मस्टररोल के मुताबिक 19 दिसंबर से एक जनवरी 2024 तक 28 मजदूर रखे गए हैं, जिसके सापेक्ष निरीक्षण के समय सभी मजदूर मौजूद थे। इस दौरान बीडीओ कृतिका अवस्थी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ ने बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत झरुआ व ग्राम पंचायत धनौरा मुस्तहकम में मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। झरुआ गांव में शिव कुमार के खेत से बंधे तक चकरोड के पटाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कम मजदूर कार्य करते पाए गए।
विज्ञापन

इस संबंध में रोजगार सेवक ने बताया कि आज कार्य का अंतिम दिन है, कार्य पूर्ण हो गया है, जिस कारण मजदूर कम लगे हैं। मौके पर चकरोड पर मिट्टी कार्य पूर्ण पाया गया। धनौरा मुस्तहकम गांव में केवलपाती के खेत से मनोज के खेत तक नाला खोदाई कार्य का निरीक्षण किया गया। तकनीकी सहायक को निर्देशित किया गया कि मजदूरों के छोटे-छोटे समूह से जगह चिह्नित करते हुए नाला खोदाई कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान बीडीओ धनंजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें