फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूरब पड़ाव सब्जी कटरा के 23 दुकानदारों को नोटिस

Tue, 22 Aug 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर ठेला लगाकर सब्जी बेच रहे व्यापारियों को चेरावनी देते एसडीएम डॉ. ललित
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन रोड पर जाम की वजह बने सब्जी के ठेलों को हटवाने के लिए अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र एवं नगर पालिका परिषद के ईओ मुकेश चौधरी ने मंगलवार शाम पांच बजे सिद्धार्थ तिराहे के पास अभियान चलाकर सब्जी के ठेलाें को हटवाया। सब्जी कटरा में दुकान आवंटित होने के बाद भी सब्जियों के ठेले लगाने से आए दिन जाम लग रहा है। आवंटी या तो दुकानों को बंद रखे हैं या किराये पर दे दिए हैं। सब्जी कटरा के 23 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है, जबकि कटरे में 26 दुकानें बनी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने करीब नौ साल पहले पूरब पड़ाव में सब्जी दुकानदारों के लिए कटरा बनाया था। इसका उद्देश्य था कि एक ही स्थान पर सब्जी की दुकानें होंगी तो शहर के लोगों को सुविधा होगी और सड़क पर ठेले वालों का अतिक्रमण भी नहीं होगा। कटरे की दुकानों के शटर पर ताला लटक रहा है और सड़क पर सब्जी के ठेले लगने के कारण जाम से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। एसडीएम व ईओ के साथ रेलवे स्टेशन पर रोड पर पहुंची टीम ने सब्जी कटरा में नोटिस चस्पा किया है और दुकानदारों के पते पर भी नोटिस भेजा है।
-
कमरे को दे दिया किराये पर, खुद लगा रहे ठेला
कटरे में तीन दुकानों में सब्जी की दुकान लगाई जा रही हैं, जबकि अन्य दुकानदारों ने कमरे को किराये पर दे दिया है। ऐसा इसलिए हुआ कि कटरे में दुकानों को शिफ्ट कराने के लिए सख्ती नहीं बरती गई और अधिक लाभ के लिए उन्होंने सब्जी व्यवसायियों ने सड़क पर ठेला लगा लिया।
विज्ञापन

कटरे में जिन लोगों के नाम दुकान आवंटित हुई है, उन्होंने 56 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी दी थी, जबकि 390 रुपये प्रतिमाह किराया देते हैं। एक दुकानदार ठेला लगाता है, जबकि उसने अपनी दुकान को किराये पर देने के लिए सही व्यक्ति की तलाश कर रहा है। इस कटरे में सिलाई की तीन दुकानें, जनरल स्टोर, आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर सहित अन्य दुकानें हैं, जबकि कुछ दुकानों का इस्तेमाल गोदाम के लिए किया जा रहा है। जिन लोगों को दुकानें आवंटित हैं, वे 2500 से 3000 रुपये किराये पर कमरे दे दिए हैं।

एक कमरा खाली है, 2000 रुपये किराया
सब्जी कटरा में किराये का कमरे उपलब्ध होने की बातचीत के दौरान एक दुकानदार ने बताया कि एक दुकान खाली है, लेकिन 2000 रुपये से कम किराया नहीं लेगा। जिसका कटरा है, वह ठेले पर सब्जी बेचता है। पता ले लीजिए, बात करिए, कमरा मिल जाएगा, लेकिन किराया एडवांस देना होगा।

इतनी खास है सड़क
एक दुकानदार ने बताया कि सब्जी के अन्य दुकानदारों ने ठेले पर सब्जी बेचनी शुरू कर दी है इसलिए यहां ग्राहक बहुत कम आते हैं। घाटा हो रहा है। महाराष्ट्र बैंक के सामने एक दुकान खाली है। एक दिन का 300 रुपये किराया देने को तैयार हूं, लेकिन मकान मालिक ने नहीं दे रहा है। इसी प्रकार बांसी तिराहे के पास एक फल दुकानदार ने बताया कि जिसके घर के सामने ठेला लगाता हूं, उसे हर दिन 75 रुपये किराया देता हूं।

वर्जन
रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण नहीं रहेगा ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। रेलवे स्टेशन के ठेले हटाए जाएंगे और सब्जी कटरा में सब्जी बेचने की ही अनुमति होगी। -डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम

सब्जी कटरा के 23 दुकानदारों को नाेटिस भेजा गया है। जिन दुकानों में सब्जी के अलावा अन्य सामान की बिक्री या कोई अन्य कार्य होंगे तो उन दुकानदारों का आवंटन निरस्त किया जाएगा। -मुकेश चौधरी, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें