फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 11 आशा-संगिनी को नोटिस, 4 आशा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव शून्य रहने पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेवा सीएचसी के अधीक्षक ने प्रसव कार्य को शून्य पाए जाने वाले गांवों की आशा व संगिनी के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रसव को सरकारी अस्पतालों में न करवाने व शून्य रहने पर 11 आशा-संगिनी को स्पष्टीकरण नोटिस और चार आशा बहू को निलंबित कर दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पर पर 313 आशा संगिनी 44 एएनएम तैनात हैं। नियम के अनुसार 1000 की आबादी पर तैनात आशा को हर महीने में 30 से 35 प्रसव सरकारी अस्पताल में करवाने होते हैं, लेकिन पिछले दो महीने से अस्पताल में प्रसव न करवाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगते हुए चार आशाओं को निलंबित कर दिया गया। 11 आशा संगिनी अस्पताल पर प्रसव कराने में कोई रुचि नहीं ले रही थी, चार आशा पिछले दो महीने से एक भी प्रसव सरकारी अस्पताल में नहीं कराया गया था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी ने सोमवार को 11 आशा को स्पष्टीकरण नोटिस और 4 आशा को निलंबन कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर श्रवण तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा सरकारी अस्पताल पर प्रसव करवाए जाने पर जननी सुरक्षा के तहत माता को प्रोत्साहन राशि देने के साथ-साथ प्रसव केस लाने वाली आशा को भी प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था है l इसके बावजूद गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में प्रसव के लिए प्रोत्साहित न करने वाली आशा और एएनएम को लगातार बैठक और कार्यशाला के जरिए जागरूक किया जाता रहा है l प्रसव करवाने के मामले में लापरवाही करने वाले स्वास्थ्यकर्मी बक्से नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें