हर के पेट्रोल पंप तिराहे पास मीट की दुकान पर जांच करती खाद्य एंव सुरक्षा अधिकारी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नौ मीट विक्रेताओं को नोटिस भेजा
बर्डफ्लू और कोरोना वायरस को लेकर सक्रिय हुआ महकमा
बगैर पंजीकरण चल रहे दुकानदारों को भी दी गई चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोराना वायरस और बर्डफ्लू के मद्देनजर खाद्य सामग्री, उत्पादकता, वैद्यता तिथि समेत खासकर मीट-मांस मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नौ मीट विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि विभिन्न खाद्य सामग्री बेचने वाले पांच दुकानों को पंजीकरण कराने के साथ ही साफ-सफाई करने की चेतावनी दी गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय तिवारी की अगुवाई में खाद्य निरीक्षकों की टीम ने बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नौ मीट विक्रेता ऐसे पाएं, जहां अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में किए जा रहे मीट बिक्री को रोकने के लिए विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। प्रथम दृष्टया इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें इटवा मुख्यालय के मीट विक्रेता इश्तियाक अहमद, छेदी, निजामुद्दीन, आशिक, करीम, सद्दाम, अंजाम अली, बर्डपुर तिराहा नौगढ़ के अकबर अली, निजामुद्दीन शामिल हैं। जबकि गैर पंजीयन व बेहतर साफ-सफाई न पाए जाने पर बर्डपुर तिराहा नौगढ़ के खजला विक्रेता राम प्रकाश, दीपचंद्र, परसा चौराहा नौगढ़ में फ्रूट जूस विक्रेता राकेश कुुमार व लक्ष्मीकांत को पंजीकरण कराने व सफाई रखने की चेतावनी दी गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार यादव, कमलेश्वर कुमार तिवारी, प्रतिमा उपाध्याय शामिल थीं।