फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
डुमरियागंज के औरातल में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते सीडीओ जयेंद्र कुमार। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

- सीडीओ ने डुमरियागंज के गौराही बुजुर्ग में किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौराही बुजुर्ग में मनरेगा से मिट्टी पटाई कार्य का निरीक्षण किया।
कार्य के प्राक्कलन में पूर्व में कार्य कितना दर्शाया गया है इसकी जानकारी तकनीकी सहायक को नहीं थी। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। तकनीकी सहायक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
ग्राम पंचायत गौराही बुजुर्ग में मनरेगा से गांव में लल्लू के घर से भगवानपुर सरहद तक चकरोड़ पर मिट्टी कार्य पर मस्टररोल के अनुसार 19.11.22 से 2.12.22 तक सात श्रमिक को लगाया गया है। मौके पर सिर्फ चार श्रमिक कार्य करते पाए गए। रोजगार सेवक ने बताया कि तीन श्रमिकों को मस्टररोल पर अनुपस्थित कर दिया गया है। जगदेव के खेत से दक्षिण राम उजागिर के बाग तक कृषि कार्य हेतु चकरोड़ निर्माण कार्य पर 11 श्रमिकों को कार्य के लिए लगाया गया है। सभी श्रमिक मौजूद मिले।
विज्ञापन

दोनों कार्यस्थल पर सीआईबी बोर्ड लगाया गया है, परंतु संपूर्ण विवरण नहीं लिखा गया है, जिसे अंकित करने के निर्देश दिया गया।
सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि प्राक्कलन के अनुसार संपूर्ण लंबाई, चौड़ाई एवं ऊंचाई में कार्य कराना सुनिश्चित करें। मौके पर बीडीओ अमित सिंह, एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल, ग्राम प्रधान धनीराम चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरईएस कार्य का निरीक्षण
सीडीओ जयेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत डुमरियागंज ब्लॉक में ग्राम औरातल से ग्राम बनगाई तक पांच किमी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर मार्ग के किमी 1.40 पर खोदकर गिट्टी एवं डस्ट निकाल कर मोटाई चेक किया गया, जो मानक के अनुसार पाया गया। सीडीओ ने सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि निर्धारित समय तक कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान सहायक अभियंता अर्पित सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें