बर्डपुर के टोला विशुनपुर में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण करते सीडीओ जयेंद्
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गोशाला में भूसा नहीं मिलने पर सचिव को कारण बताओ नोटिस
- सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बर्डपुर नंबर सात के विशुनपुर गोशाला का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर सात के टोला विशुनपुर में स्थित गोशाला में भूसा नहीं मिलने पर सीडीओ ने सचिव को कारण बताओ नोटिस देेने का निर्देश दिया। सीडीओ जयेंद्र कुुमार ने औचक निरीक्षण कर गोशाला में कम से कम तीन से चार दिन का भूसा एवं चारा रखने का निर्देश दिया।
ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर सात के टोला विशुनपुर में स्थित गोवंश आश्रय स्थल के औचक निरीक्षण के दौरान बीडीओ बर्डपुर सुरेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में यहां 50 गोवंश संरक्षित है, जिसमें एक पशु बीमार है। सीडीओ ने निर्देश दिया कि नियमित पशु चिकित्सक गोशाला का भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करें। भूसा घर खाली होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। जिस पर बीडीओ ने बताया कि अभी 50 कुंतल भूसा क्रय कर गांव में दूसरे स्थान पर रखा गया है। अत्यधिक ठंड के कारण भूसा घर खाली कराकर गोवंश रहने के लिए उपयोग किया जा रहा है, इसलिए भूसा घर खाली है। सीडीओ ने गोवंश के लिए हरा चारा की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही गोशाला में ठंड से बचाव के लिए अलाव की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। परिसर में एक गड्ढे में एकत्र गोबर को कंपोस्ट पिट में डालने के निर्देश दिया गया। उन्होंने बीडीओ को नियमित रूप से गोशाला भ्रमण करने एवं तिरपाल, अलाव का प्रबंध करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम सचिव केशभान भी मौजूद रहे।