सिद्धार्थनगर ः खेसरहा क्षेत्र के कठमोरवा से पूरनजोत छितही होते हुए घोसियारी बाजार जाने वाली सड़
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नाली नहीं होने से सड़क पर भरा रहता है पानी
घोसियारी (सिद्धार्थनगर)। खेसरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठमोरवा के टोला चन्नापुर में जल निकासी की सुविधा नहीं होने से लोग परेशान हैं। नाली नहीं होने की वजह से सड़कों पर गंदगी का अंबार है। लोगों की शिकायत के बावजूद नालियों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
ग्राम पंचायत कठमोरवा के टोला चन्नापुर से सड़क पूरनजोत छितही होते हुए घोसियारी बाजार तक जाती है। रोज हजारों लोग इस मार्ग से यात्रा करते हैं। चन्नापुर गांव में सड़क बदहाल है। नाली नहीं होने की वजह से सड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है।
सड़क पर बने गड्ढों में ईंट के टुकड़े डाल दिए गए हैं, जिससे स्थिति और खतरनाक हो गई है। चन्नापुर निवासी रामप्रकाश, रामसरन, बबलू, सुरेमन, मनमोहन, रामफेर ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में एडीओ पंचायत खेसरहा बांकेलाल ने बताया कि नाली नहीं होने की जानकारी नहीं है। जल्द ही नाली बनवा दी जाएगी।