फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन में नहीं हुई एक भी बोरी धान की खरीद

विज्ञापन
मंडी समिति शाहपुर में स्थापित धान खरीद केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
11 दिन में नहीं हुई एक भी बोरी धान की खरीद
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के खाद विभाग की ओर से मंडी समिति शाहपुर में स्थापित धान खरीद केंद्र में 11 दिन बाद भी एक भी किसान धान बेचने नहीं आया है। इसका कारण पिछले माह आई बाढ़ भी बताई जाती है। वैसे तो अधिकतर फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो गई है। कुछ किसानों की फसल बची है, तो अब भी खेत में पानी भरा है। इसलिए किसानों को धान काटने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते धान बिक्री में देरी हो रही है। किसान बेनी माधव ने कहा कि हमारे खेत में पानी भरा है। धान को काटने में कठिनाई हो रही है। पहले मशीन से कटाई जल्दी हो जाती थी और बिक्री भी कर देते थे। इस बार बाढ़ में सब कुछ बर्बाद हो गया। जो बचा है, उसे हाथ से काट रहे हैं। केंद्र प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कुछ किसानों से बातें हुई है। किसान अगले हफ्ते से लाने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें