फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर न्यूज : असदुद्दीन ओेवैसी के खिलाफ गैरजमानती वारंट, जानिए कब होनी है पेशी

Wed, 21 Feb 2024 12:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

न्यायालय में हाजिर न होने पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मंगलवार को गैर जमानती वारंट जारी किया गया। सीजेएम श्रद्धा भारतीया ओवैसी को पांच मार्च को हाजिर होने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय में हाजिर न होने पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मंगलवार को गैर जमानती वारंट जारी किया गया। सीजेएम श्रद्धा भारतीया ओवैसी को पांच मार्च को हाजिर होने का आदेश दिया गया है। ओवैसी के खिलाफ राकेश प्रताप सिंह ने शोहरतगढ़ थाने में धारा 153 क, 295क व 298 के तहत 2022 में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


ओवैसी पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाना, धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में चल रहा है। मंगलवार को ओवैसी के अधिवक्ता माहताब हैदर रिजवी ने ओवैसी के बीमार होने का हवाला देते हुए हाजिरी माफी का प्रार्थनापत्र दिया।

इसपर राकेश प्रताप सिंह ने आपत्ति की। कहा कि उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश का प्रभाव पूर्व में समाप्त हो चुका है। वह पहले भी कई बार हाजिरी माफी संबंधी पत्र पेश कर चुके हैं। उन्होंने पत्रावली भी पेश की।
विज्ञापन


सीजेएम ने पत्रावली का अवलोकन कर हाजिरी माफी के प्रार्थनापत्र को खारिज कर असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। उन्होंने ओवैसी को पांच मार्च को न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें