फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पानी न टेंट...तीखी धूप में हुई शिक्षक काउंसिलिंग

Fri, 28 Jun 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्था न होने से शिक्षकों और साथ में आए लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय पर 12460 शिक्षक भर्ती के तहत चयनित 130 दिव्यांग व महिला अभ्यर्थियों में पहले दिन को स्कूल आवंटन हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में 12460 शिक्षक भर्ती के तहत शुक्रवार को विद्यालय आवंटन के लिए काउंसिलिंग थी। यहां पर विभागीय लापरवाही देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिला शिक्षक, बच्चे और उनके परिवार के लोग थे। काउंसिलिंग को देखते हुए परिसर में न तो पानी की व्यवस्था की गई थी न ही धूप से बचने के लिए टेंट लगा था। ऐसे में उमसभरी गर्मी और शरीर को झुलसा देने वाले धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ा। आकड़ों के मुताबिक पहले दिन 130 दिव्यांग व महिला अभ्यर्थियों में पहले दिन को स्कूल आवंटन हुआ। शिक्षिकाओं में सर्वाधिक क्रेज मिठवल, बांसी, नौगढ़ और उसका विकास क्षेत्र के स्कूल रहे।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2016 में 12460 शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। सात जनवरी 2024 को काउंसिलिंग हुई थी इसमें कुल 314 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। शुक्रवार को आठ दिव्यांग और 122 महिला अभ्यर्थियों ने अपना पसंदीदा विद्यालय चुना। इसमें शिक्षामित्र से संचालित विद्यालयों पर दो शिक्षिकाओं का और एकल अध्यापक वाले पर एक अध्यापक की तैनाती हुई है। विद्यालय आवंटन के लिए शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर अभिलेख जमा किए जा रहे थे। काउंसिलिंग कराने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक और उनके परिवार के लोग आए थे। विभाग को पहले से जानकारी थी कि दूर-दराज से लोग आएंगे। लेकिन भीषण गर्मी को नजरअंदाज किया गया। कार्यालय परिसर में पीने के लिए न तो पानी उपलब्ध कराया गया था। न ही धूप से बचने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई थी। ऐसे में कड़ी धूप में कोई पेड़ के नीचे भाग रहा था तो कोई दुपट्टे से सिर ढंकते हुए नजर आ रहे थे। प्यास बुझाने के लिए लोगों को बोतल का पानी खरीदना पड़ा। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि शनिवार को 184 पुरुष अभ्यार्थियों को विद्यालय चयन के बुलाया गया है। इस दौरान बीईओ महेंद्र प्रसाद, शिव सागर चौबे, अमित पांडेय, वैभव, शिवम और अमित जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें