फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरकारी इंतजाम नहीं, मरीज घर से ला रहे कंबल

Mon, 01 Jan 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में मरीजों को ठंड से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इमरजेंसी, मेडिसिन व जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों और तीमारदारों काे सरकारी कंबल नहीं दिए जा रहे हैं। मरीज अपने घर से कंबल लाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में 15 बेड है। इसमें रविवार को सभी बेड पर मरीज भर्ती थे। पिछले पांच दिनों से गलन बढ़ जाने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में मरीज को मेडिकल कॉलेज में मिले कंबल से ठंड नही जा रही है। इसके कारण मरीज के परिजन अपने घर से मरीजों के लिए कंबल ला रहे है। मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू व पीआईसीयू में अपने बच्चों का इलाज करवाने के लिए आए हुए परिजन सुबह बाहर फर्श पर बैठने के मजबूर हैं। शोहरतगढ़ से आई अनीता ने बताया कि बच्चे को दूध पिलाने के लिए बार-बार बुलाया जाता है। इससे हम लोग गैलरी में बैठ कर इलाज करवाते है। रात होने पर यहीं सो जाते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें