फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सफाईकर्मी की तैनाती नहीं, गांव में फैली गंदगी

Sat, 08 Jun 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के झरुआ गांव के दो टोले का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के झरुआ के दो टोलों में सफाई कर्मियों की तैनाती न होने से गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां साफ नहीं होने से चोक हो गई हैं। ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के झरुआ ग्राम पंचायत में तीन टोले झरुआ, भेलौजी व कम्हरिया है। पांच माह पहले तीनों टोलों में कुल चार सफाईकर्मी तैनात थे। ग्रामीणों के मुताबिक इसके बाद तीन सफाईकर्मियों को गांव से हटा दिया गया। जिससे दो टोलों में सफाई कर्मियों के न होने से गांव का कचरा सड़कों पर आ गया है। नालियां पूरी तरह से जाम हो गई हैं। ग्राम प्रधान वीरेंद्र जायसवाल सहित संजू गुप्ता, इजहार अली, पूर्णवासी गुप्ता, परमेश्वर जायसवाल, परमात्मा जायसवाल, नूरमोहम्मद, विन्देश्वरी, राजेश गुप्ता आदि ने आरोप लगाया कि कई बार दो टोलों में सफाई कर्मियों की तैनाती के लिए जिला से लेकर ब्लॉक तक प्रार्थनापत्र दिया गया। लेकिन तैनाती नहीं हुई। ग्रामीणों ने दोनों टोलों में सफाईकर्मियों की तैनाती की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत सुरेन्द्र मिश्र ने बताया कि सफाईकर्मियों की तैनाती शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें