फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राणीसती दादी मंदिर से निकाली निशान यात्रा

Thu, 21 Mar 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नगर के राणीसती दादी मंदिर से फाल्गुन महोत्सव की निशान यात्रा बुधवार को दिन में 10:00 बजे से निकाली गई। नगर भ्रमण करते हुए नेपाल के कृष्णा नगर स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में 501 निशान श्याम प्रभु के चरणों में समर्पित किए गए।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के सदस्य विक्रम सिंघल ने बताया कि आज ही के दिन शाम 7:00 बजे से अखंड ज्योति श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में जलाई जाएगी। उसके बाद रात में भजन संध्या का आयोजन होगा। श्याम मंडल के सदस्य मनीष सिंघल ने बताया कि शनिवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर में शाम छह बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा, भंडारे में सभी श्याम प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।
इस दौरान विधायक विनय वर्मा, पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, आकाश कंछल, दीपक खेतान, बाल किशन सिंघल, मदन मोहन अग्रवाल, मनीष बाजोरिया, अरविंद अग्रवाल, रागनी चौकी इंचार्ज सभा शंकर यादव पुलिस के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें