फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिविर में नौ महिलाओं की नसबंदी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। बढ़नी पीएचसी में शुक्रवार को एक संस्था की ओर से आकार परियोजना के तहत नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नौ महिलाओं की नसबंदी की गई। इस दौरान बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी मौजूद रहे। इस अवसर पर जननी संस्था के जनपद प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के गांव-गांव में जाकर मोबाइल वाहन के टीम की ओर से लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करती हैं। छोटे परिवार के फायदे व दो बच्चों में तीन साल के अंतर रखने के तरीके को बताया गया। इस मौके पर जननी के सर्जन डाॅ. पी कन्नौजिया के साथ स्टाफ नर्स नंदिता व अमृता व ओटी टेक्नीशियन अंकुर व सचिन, सलाहकार प्रीति पाठक मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें