तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के पचऊध में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में पांच दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा व नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के रूप में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनमानस, विद्यालय के बच्चे एवं गायत्री परिवार की माताएं व बहनों ने सिर पर ने मंगल कलश धारण किया था। कलशयात्रा यज्ञ स्थल पचऊध से निकल कर सिसवा चौराहा,परसा स्टेशन, पड़रिया होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हम बदलेगें- युग बदलेगा, 21 वीं सदी नारी सदी, नारी का सम्मान जहां है, संस्कृत का उत्थान वहां है, नशा नाश की जड़ है भाई, इसका फल अतिशय दुखदायी आदि के उद्घोष के साथ पूरे क्षेत्र में गायत्री महामंत्र की गूंज रही। पांच दिवसीय महायज्ञ का समापन 17 मार्च को होगा। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष शुक्ल, हियुवा नेता अजय सिंह,विचारी यादव, सुनील यादव,भोला गुप्ता, रामकुमार पासवान, जयप्रकाश, विजय कुमार श्रीवास्तव,मानती गुप्ता,सुधा सिंह आदि मौजूद रहे।