सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आयोजित आठवां दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के आने पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आगमन से कार्यक्रम समाप्ति तक चिकित्सीय टीम गठित की गई है। टीम एंबुलेंस, उपकरण, जीवन रक्षक औषधियों सहित डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इस क्रम में डाॅ. चंचला, डाॅ. सीबी चौधरी, डाॅ. ध्रुव चंद्र चौधरी, डाॅ. सौरभ चतुर्वेदी, डाॅ. राधेरमन मौर्या, शिवपूजन शर्मा, विकाश शर्मा, मेहीलाल, रमेश मौजूद रहेंगे। संवाद