फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निहारिका और सुप्रिया बेटियों के लिए बनी अपराजिता

Wed, 26 Apr 2023 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईस्कूल में निहारिका ने 96.67 और इंटरमीडिएट में सुप्रिया ने 97 प्रतिशत अंक की हासिल
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉप-23 में नौ बेटियां शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। देश की अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह से यूपी बोर्ड की परीक्षा में भी बेटियों ने अपराजिता बनाकर मिसाल पेश की है। इसमें भी बेटियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप-23 में नौ बेटियों ने सिर्फ कब्जा जमाया है। बल्कि इंटरमीडिएट में बेटी ने टॉप किया तो हाईस्कूल में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल करके यह साबित कर दिया कि बेटियों के लिए कोई लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को जारी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉप-23 में नौ बेटियों ने जगह बनाई। इसमें हाईस्कूल में नवजीवन इंटर कॉलेज बिरड़ा की निहारिका संयुक्त रूप से टॉप करके 96.67 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल की। वहीं इंटरमीडिएट में सदर पटेल इंटर कॉलेज बांसी की सुप्रिया ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम पर जगह बनाई है। इनके अलावा सात अन्य बेटियों ने टॉपर होने की गौरव हासिल किया है। बेटियों की इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जनपदवासी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें