फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वर्कशाॅप में ट्रांसफाॅर्मर फिर भी अंधेरे में गुजर रहीं रातें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। वर्कशाॅप में ट्रांसफाॅर्मर होने के बाद भी फुंकने के बाद समय से नया ट्रांसफार्मर नहीं लग पा रहा है। जिससे लोगों को कई रातें अंधेरे में बितानी पड़ रही हैं। बिस्कोहर में 13 दिन में दूसरी बार ट्रांसफाॅर्मर जलने से कठेला चौराहा के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कम क्षमता, अधिक लोड, भीषण गर्मी और रखरखाव के अभाव में ट्रांसफाॅर्मरों के जलने का मुख्य कारण है। जानकारी के अभाव में ट्रांसफाॅर्मर लगने में एक सप्ताह से अधिक समय लग जा रहा है।
विज्ञापन

वर्कशाॅप के जेई संजय गौड़ ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर ट्रांसफाॅर्मर बदलवा दिया जाता है। वर्कशाॅप में हमेशा पर्याप्त ट्रांसफार्मर रहते हैं। किसी भी जगह ट्रांसफाॅर्मर खराब होने पर उसकी तत्काल सूचना पावर हाउस के जेई को देना चाहिए। उसके बाद 24 घंटे के अंदर ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें