फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई बनाएगा बांसी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल और डीएम संजी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
एनएचएआई बनाएगा बांसी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में रेल लाइन के प्रगति की हुई समीक्षा
- अक्तूबर 2022 तक रेलवे को सौंप दी जाएगी अधिग्रहित भूूमि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेल लाइन खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज के निर्माण के दौरान बांसी में रेलवे क्रासिंग पर एनएचएआई ओवरब्रिज का निर्माण करेगा।
यह जानकारी सांसद जगदंबिका पाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में दी। वह नई रेल लाइन खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज के प्रगति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
सांसद ने बताया कि रेलवे विभाग ने इस परियोजना के लिए 170 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है, जिसमें 55 करोड़ रुपये सिद्धार्थनगर जिले के लिए अवमुक्त किया गया है।
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि नई रेल लाइन के निर्माण के लिए सामान रखने को ग्राम समाज व चारागाह की भूमि चिह्नित कर उपलब्ध करा दें। जिससे सामान रखने में समस्या न हो।
विज्ञापन

डीएम संजीव रंजन ने बताया कि नई रेल लाइन खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज के तहत तहसील बांसी में पड़ने वाले 28 गांवों के भूमि अधिग्रहण के लिए धारा-4 का प्रकाशन करा दिया गया है। रेलवे विभाग के अधिकारियों को बताया कि अक्तूबर 2022 तक तहसील बांसी के तहत आने वाली भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण कर भूमि रेलवे को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि शेष भूमि अधिग्रहण आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा। बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रेलवे राजीव कुमार, चीफ इंजीनियर रेलवे संजय कन्नौजिया, डिप्टी चीफ इंजीनियर रेलवे रवींद्र मेहरा, एडीएम उमाशंकर, एनएचएआई इंजीनियर सीएम द्विवेदी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें