नव चयनित आशा बहुओं को परिचय पत्र देते सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा।
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के चयनित आशा बहुओं को सीएचसी सिरसिया में बृहस्पतिवार को अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने आशा डायरी व परिचय पत्र का वितरण किया।
डॉ. ओझा ने कहा कि सभी आशा अपने गांवों में स्वास्थ्य विभाग के चलाए जा रहे कार्यों, टीकाकरण आदि में अपने एएनएम व सुपरवाइजरों का सहयोग करें। सुपरवाइजर राजीव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आप लोगों को आठ दिनों तक जिले पर प्रशिक्षण दिया गया है, उसके अनुसार अपना काम कीजिए। इस दौरान शैल कुमारी, सीमा, कुसुम, रीना, सुभावती, इश्रतजहाह, भानमती आदि आशा मौजूद रही। संवाद