फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 17 नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

Tue, 05 Dec 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गंभीर है। ये बातें विधायक श्यामधनी राही ने मेडिकल कॉलेज में 17 नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण का लाइव प्रसारण देखा गया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरी पारदर्शी ढंग से नवनियुक्त डाक्टर, स्टाफ नर्स एवं आयुष चिकित्सा शिक्षको नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मी कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचे है। सभी लोग अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करेंगे, जिससे इसका लाभ सभी लोगो को मिल सके। इस दौरान 17 नवनियुक्त चिकित्साकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिनमें सहायक आचार्य, स्टाफ नर्स, आयुष चिकित्सा शिक्षक शामिल रहे। इस दौरान सीएमओ डाॅ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ. एके झा, डाॅ. चारू मिश्रा, डाॅ. आरती चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें