खेसरहा मंडल में भाजपा की कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। देश व प्रदेश में विकास की नई धारा बह रही, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। बेहतर सुरक्षा कानून व्यवस्था से आम जनमानस में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने खेसरहा मंडल में आयोजित लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला में कही।
कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 25 फरवरी से पांच मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताकर लाभार्थियों से मिस्ड काॅल कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन मांगेगे। विधायक जयप्रताप सिंह ने कहा की भाजपा विभिन्न अभियानों के जरिए लगातार जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को बताकर जनसमर्थन बढ़ाने में कामयाब हो रही है। इस दौरान लोकसभा संयोजक रामकुमार कुंवर, विधान सभा संयोजक बांसी दिलीप चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्र, प्रिंस पांडेय, राजेंद्र पांडेय, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।