प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुलानी में प्रसव केंद्र का उद्घाटन करते सीएमओ बीके अग्रवाल।
सकारपार। खेसरहा क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुलानी में प्रसव केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को सीएमओ डॉक्टर बीके अग्रवाल ने किया। इससे 15 से अधिक गांव की महिलाओं को प्रसव के लिए दूर निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इससे बहुत ही लाभ मिलेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया की यहां गर्भवती महिलाओं का इलाज से लेकर प्रसव तक निशुल्क करवाया जाएगा। साथ ही प्रसूता महिलाओं के खाने रहने की भी निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। यहां 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगा। इस दौरान डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ. नीरज दुबे, उमाशंकर त्रिपाठी, अमरनाथ गुप्ता, मनमोहन, स्टाफ नर्स माधुरी सिंह, विजय शंकर त्रिपाठी, अरुण मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद