बांसी। आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन चमन आरा राईनी और 25 वार्डों के नवनिर्वाचित सभासदों को एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार ने समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण कराई। माघ मेला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमन आरा राइनी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और भरोसे के साथ आप सभी ने हमको नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी और जहां तक संभव होगा सारे अधूरे कार्य और नगर के विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका परिषद बांसी के निवर्तमान चेयरमैन मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि उनकी धर्मपत्नी अध्यक्ष पद का चार्ज ग्रहण कर रही हैं। उनके द्वारा जो भी विकास कार्य अधूरे रह गए हैं। उन सब कार्यों को समय से पूरा कराया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह को पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मोनू दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, केपी त्रिपाठी डॉ. आब्दी, विभा शुक्ल, कमाल अहमद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ईओ विंध्याचल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
-
इन सभासदों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ
मैना देवी, आशा यादव, सत्य नारायण, सरिता, श्याम बाबू, ध्रुवचंद्र, प्रतिमा वर्मा, रवि अग्रहरि, खालिद खां, ज्योति चौधरी, गीता, अकरम अली, पप्पू मौर्या, साकिर, मीना देवी, मोमिना, बुधिराम, शकील खां, अशफाक अहमद, परमात्मा, अनुराधा, चंद्र कुमार, अरुण, अकबर अली, शमा आरा, बरकत अली आदि।