सिद्धार्थनगर। सिंचाई विभाग, ड्रेनेज खंड के कार्यों एवं बाढ़ कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि बसंतपुर में बेलभरिया व इटवा तहसील में नए तट बंध का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। टेंडर होने के बाद मार्च के दूसरे सप्ताह से कार्य शुरू होगा। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन बंधों में कटान हुई है उसकी मरम्मत कराने, कार्य स्थल पर लागत एवं समस्त विवरण का साइन बोर्ड लगाएं। बैठक में सीडीओ जयेंद्र कुमार, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई, सहायक अभियंता अन्य उपस्थित थे। संवाद