सिद्धार्थनगर। जिले के कोटेदारों ने बुधवार को जिलापूर्ति कार्यालय पर पहुंच कर ई- पास मशीन की नेटवर्क काम न करने पर नाराजगी जताई। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष सिद्धांत यादव ने कहा कि विभाग की ओर से मिली नई ई-पास मशीन का नेटवर्क नहीं काम कर रहा है, जिसके चलते खाद्यान्न वितरण में समस्या आ रही है।
कार्ड धारकों को पूरे दिन इंतजार करने के बाद बिना राशन लिए लौटना पड़ रहा है। कोटेदारों को दो माह का बकाया लाभांश भी नहीं दिया गया है। कोटेदार नई ई मशीन को वापस करने पर अड़े रहे। कोटेदारों ने कहा कि पुरानी मशीनों से तीन-चार दिन में आसानी से राशन का वितरण हो जाता था, नई मशीन मिलने के बाद यह समस्या शुरू हुई है।
इस दौरान कोटेदार दीपू, घनश्याम शुक्ला, जोखू, राजेंद्र, अकबर अली, दीनू, रघुवर, अवधेश आदि मौजूद रहे।